धनबाद, मार्च 2 -- निकाय चुनाव की काउंटिंग यानी 27 मार्च की रात बरटांड़ बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट के संचालक, उसके साथियों और एक ग्राहक की स्थानीय लड़कों ने पिटाई कर दी। भुक्तभोगी पांडेय मीट हाउस रेस्टोरेंट के मालिक व बिनोद नगर निवासी मंगल पांडेय ने मामले की शिकायत धनबाद थाना में की। आरोप लगाया कि रोशन सिंह, अमित सिंह और बिट्टू संह ने एक किलो मटन मांगा पैसा मांगने पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को दिए शिकायत में मंगल ने बताया कि रात करीब 11 बजे से साढ़े 11 बजे के बीच अपने रेस्टोरेंट में स्टाफ गुंजन कुमार, रोहित बर्मन, विशाल तिवारी और एक ग्राहक रोहित साव थे। उसी समय तीनों आरोपी उनके रेस्टोरेंट में आए थे। उन्होंने कहा कि रंगदारी देनी होगी, नहीं तो जान से मार देंगे। पूछने पर बिट्टू सिंह और अमित सिंह ने रॉड से मार कर दाएं हाथ क...