दरभंगा, फरवरी 4 -- कुशेश्वरस्थान, संवाद सूत्र। 9 जनवरी को घटित आपराधिक घटना को लेकर एसएसपी के निर्देश पर 3 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले को लेकर थाना क्षेत्र के ग्राम हरौली टोला पोखरभिंडा निवासी बच्चा राय ने गांव के दबंगों पर पांच लाख रुपये और चार कट्ठा जमीन रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही राम पुकार यादव के पुत्र अनिल यादव उर्फ मिश्री यादव, दिनेश यादव के पुत्र सोनू यादव सहित कुल सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि नामजद लोगों ने खेत जोतने देने के बदले पांच लाख रुपये और चार कट्ठा जमीन रंगदारी के रूप में मांगी। पीड़ित बच्चा राय ने अपने आवेदन में बताया है कि 9 जनवरी को सभी आरोपी हरवे हथियार से लैस होकर उनके खेत पर घात लगाए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.