रंगदारी मामले में मुनेंद्र और उसके भाई को जमानत
नोएडा, जुलाई 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। करीब 25 दिन पहले रंगदारी के मुकदमे में जेल भेजे गए मुनेंद्र और नरेंद्र को जमानत मिल गई। जमानत मिलने पर जेल से छूटकर घर पहुंचे दोनों भाइयों का फूल माला पहनकर स्वागत हुआ। सपा और किसान संगठनों ने इस मामले में पुलिस के खिलाफ विरोध जताया था। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने चार जून को गढ़ी समस्तीपुर गांव के रहने वाले मुनेंद्र और उसके भाई नरेंद्र को रंगदारी के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई रेस्टोरेंट संचालकों और ठेली वालों को धमकाकर 20 से 25 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगते थे। रकम नहीं देने पर धमकी दी जाती थी। पुलिस ने एक पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को सेक्टर-150 के समीप से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दावा किया कि आरोपी मुनेंद्र पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.