मधुबनी, मई 24 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर। अररिया संग्राम थाना के पूर्व थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा एवं वर्तमान (थाना के) चालक तपेश्वर कुमार समेत तीन लोगों के विरुद्ध रंगदारी, जबरन बंधक बनाने और आपराधिक गतिविधि से जुड़े आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व थानाध्यक्ष एवं चालक को निलंबित कर दिया है। मामले का अनुसंधान वर्तमान थानाध्यक्ष अर्पण कुमार कर रहे हैं। घटना 20 मई की रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है, जबकि प्राथमिकी 21 मई को दर्ज की गई। प्राथमिकी के अनुसार सुपौल जिले के पिपरा गांव निवासी पशु व्यापारी देवनंदन कामत ने आरोप लगाया है कि वह सीतामढ़ी के छोटा बाजार से मवेशी लोड कर फारबिसगंज जा रहे थे। यह भी पढ़ें- रंगदारी मामले में पूर्व थानाध्यक्ष समेत दो निलंबित, तीसरे की तल...