रंगदारी मांग रहा चिराग पासवान का विधायक! लोजपा एमएलए अमित रानू की गिरफ्तारी के आसार
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 26 -- बिहार में अब केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के एक विधायक को गिरफ्तार करने की तैयारी है। दरअसल पुलिस ने दावा किया है उसके पास सीतामढ़ी जिले के बेलसंड के विधायक अमित कुमार रानू के खिलाफ जालसाजी और रंगदारी के साक्ष्य हैं। इसके बाद अब विधायक और उनके भाई सोनू सिंह को जेसीबी से 25 लोगों के मकानों और बॉउंड्री को तोड़ने के मामले में गिरफ्तार किया जाएगा। एसएसपी के अनुसार, दोनों के खिलाफ पुलिस न्यायालय में वारंट के लिए अर्जी देगी। इसके लिए पुलिस ने केस डायरी तैयार कर ली है। न्यायालय में वीडियो साक्ष्य भी पुलिस पेश करेगी। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अहियापुर के झपहां में जमीन पर कब्जे के लिए रंगदारी में विधायक का भाई पार्टी का झंडा लगी कार से पहुंचा था। उसके साथ 20 से अधिक बाइक और अन्य वाहनों पर 50 से अधिक लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.