बागेश्वर, मार्च 22 -- कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं। एक में जेल की सजा भी काट चुका है। आरोपी को न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने रविवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को होटल कारोबारी विक्रम सिंह दानू ने गोपाल बनवासी निवासी रीठा पर होटल की इमारत को अवैध निर्माण बताकर इमारत को ध्वस्त करवाने की कार्रवाई करने की धमकी दी। 40 हजार रुपये वसूलने व 2.5 लाख रुपये की रंगदारी की मांगने की शिकायत की। कहा कि इस कारण उन्हें मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। शिकायती पत्र के आधार पर कोतवाली बागेश्वर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने धारा 308 (5) बीएनएस के अंतर्गत शनिवार को गिरफ्तार किया। ग...