रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
जौनपुर, जून 23 -- मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर योगेश गौतम निवासी बाबागंज मोकलपुर को मंगलवार की सुबह बाबागंज बाजार से गिरफ्तार कर लिया। उसपर अलग-अलग थानों कई मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार लक्षुपुर मोकलपुर निवासी रमन मिश्र ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 20 जून की रात करीब आठ बजे जब वह मोकलपुर से अपने घर जा रहे थे, तभी लक्षुपुर मोड़ पर योगेश गौतम ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी तथा रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.