मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर मेडिकल स्टोर संचालक से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाश और उसके साथी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में रंगदारी मांगने वाला बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके साथ को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान दबोच लिया। बदमाशों से दो तमंचे और दो मोबाइल बरामद किए। घायल बदमाश अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा हुआ है।एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मोहल्ला पटेलनगर निवासी राजीव जैन की जिला परिषद मार्केट में मेडिकल स्टोर है। मेडिकल स्टोर संचालक से 4 मार्च को मोबाइल पर कॉल कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। मेडिकल स्टोर संचालक की तहरीर पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शुक्रवार दोपहर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह को सूचना मिली कि रंगदारी मांगने वाले आरोपी और उसका साथी बामनहेडी रेलवे स्टेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.