वाराणसी, फरवरी 1 -- सेवापुरी। कपसेठी पुलिस ने रविवार को सीरिहिरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से अंतर जनपदीय बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार बदमाश घोसिला निवासी पंकज कुमार है। बीते 22 जनवरी को रोहित कुमार सिंह को फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए रंगदारी मांगी थी। थानाध्यक्ष सधुवन राम गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कपसेठी, जंसा, प्रयागराज, भदोही, जौनपुर सहित कई जनपदों में मुकदमे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...