रामपुर, मार्च 20 -- स्वार। नगर के एक निजी अस्पताल की संचालिका ने पूर्व सभासद के पति पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला चक मस्जिद नखासा निवासी नाजमा बी उर्फ डॉ. नाज, जो नगर में एक निजी अस्पताल का संचालन करती है, उसने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ला रसूलपुर निवासी शाह आलम खां पीड़िता पर लगातार दबाव बनाकर हर माह 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग कर रहा है। रकम न देने पर आरोपी द्वारा अपहरण कर हत्या कराने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता का कहना है कि उनका अस्पताल विधिवत पंजीकृत है और सभी सरकारी नियमों का पालन करता है। इसके बावजूद आरोपी द्वारा झूठी शिकायतें कराकर अस्पताल को सीज कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.