मोतिहारी, मार्च 28 -- मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नंदपुर गांव निवासी रामएकबाल सहनी है। मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त रामएकबाल सहनी को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के कोल्हुअरवा वार्ड 4 निवासी सुदामा प्रसाद गुप्ता के बयान पर 1 दिसंबर 2025 को 3 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें चहारदिवारी निर्माण के दौरान मारपीट करने व रंगदारी के रुप में पांच लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।पॉक्सो एक्ट का नामजद अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.