किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के दौला पंचायत के पोलराबारी निवासी शकील अख्तर ने गांव के कुछ लोगों पर रंगदारी मांगने और मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। कुल छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित केरल में रहते हैं। रमजान के महीने में घर आए हैं। 5 मार्च को उसे नामजद आरोपियों ने रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। एक आरोपी पर बाइक की डिक्की से 55 हजार रुपए निकालने का भी आरोप लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.