रांची, अप्रैल 22 -- रांची। रंगदारी व फायरिंग मामले में जेल में बंद विकास तिवारी की जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत ने बुधवार को खारिज कर दी। वह 10 मार्च से न्यायिक हिरासत में बंद है। 19 जनवरी 2024 को एक कंपनी के सुपरवाइजर से कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई। इस बीच हवाई फायरिंग भी की गई थी। जांच में विकास की संलिप्तता सामने आई। सुनवाई में अभियोजन पक्ष ने बताया कि आरोपी पर 14 आपराधिक मामले लंबित हैं। वह जेल से ही गिरोह का संचालन कर रहा था। यह भी पढ़ें- विदेशी हथियार रखने वाले प्रफुल्ल की जमानत रद्द करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.