औरैया, अप्रैल 21 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। कस्बा निवासी युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बा के फिरोजनगर कोटला निवासी अन्नू सिंह पुत्र रमेश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी आरिफ अंडा नाम से बाजार में दुकान है। आरोप है कि 18 अप्रैल को सोनू और मोनू पुत्र मोहन लाल निवासी फिरोजनगर कोटला उसकी दुकान पर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। पीड़ित के अनुसार जब उसने रुपये देने से मना किया तो दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- रंगदारी न देने पर युवक से मारपीट, दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी जान से मारन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.