वाराणसी, अप्रैल 27 -- मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में एक युवक से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने, अपहरण का प्रयास करने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सोमवार को मिर्जामुराद थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। गुड़िया गांव निवासी करन दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 अप्रैल की रात करीब 10:30 बजे वह बिहड़ा मंदिर के पास एक दुकान पर बैठा था। तभी ब्लैक स्कॉर्पियो सवारों ने उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर स्कार्पियो सवारों ने असलहे के बल पर उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर अपहरण करने की कोशिश की। पीड़ित के अनुसार उसका दोस्त शुभम सिंह बचाने का प्रयास करता रहा, लेकिन आरोपी उसे मारते-पीटते हुए गाड़ी में लेकर भाग निकले। इसी दौरान वह चलती गाड़ी का दरवाजा खोलकर कूद गया और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.