संभल, मार्च 18 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेश कालोनी निवासी पालिका कर्मचारी को बुधवार को रास्ते में रोककर रंगदारी देने से मना करने पर मारपीट कर दी। जिससे कर्मचारी घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र के मोहल्ला गणेश कालोनी निवासी लवित वार्ष्णेय बुधवार की सुबह नगर पालिका कार्यालय जा रहे थे। रास्ते में कर्मचारी की स्कूटी रोक ली और रंगदारी मांगने लगे। कर्मचारी के मना करने पर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान एक युवक ने कर्मचारी के हाथ में काट लिया। जिससे कर्मचारी घायल हो गया। मारपीट होती देख आस पास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि पूर्व में आरोपी रंगदारी मांग चुका है। जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.