गंगापार, जनवरी 9 -- करछना थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक ही परिवार पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। लाठी, डंडा, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार से हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला करछना थाना क्षेत्र के खाई गांव का है। पीड़ित पक्ष के अनुसार आठ जनवरी 2026 की शाम वह गोमती नदी के किनारे बैठा था, तभी गांव के एक व्यक्ति ने 500 रुपये की रंगदारी की मांग की। मना करने पर पहले गाली-गलौज की गई और फिर ईंट से हमला कर दिया गया। इसके बाद डंडे से लगातार प्रहार किया गया, जिससे हाथ की उंगलियों और पंजे में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इस दौरान धारदार हथियार, लाठी-डंडा और ईंट-पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.