रंगदारी न देने पर घर में घुसकर पीटा
कानपुर, जून 16 -- कल्याणपुर। पनकी के रतनपुर में एक महिला ने इलाके के कुछ युवकों पर 20 हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी न देने पर घर में घुसकर मारपीट करने और तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। रतनपुर निवासी उमा देवी ने आरोप लगाया है कि सोमवार देर रात कुछ युवक उनके घर में घुस आए और उनके पति, बेटी तथा उनके साथ मारपीट की। साथ ही बेटे को घर के बाहर ले जाकर 20 हजार की रंगदारी भी मांगी गई। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.