कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। क्षेत्र में पुलिस की सुस्ती से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। गुजैनी में रंगदारी देने से मना करने वाले दबंग कार चालक ने रेस्टोरेंट संचालक को पीटने के बाद कार की विंडों में फंसाकर 80 मीटर तक घसीटा। लोगों के पीछा करने पर वह पीड़ित को छोड़ कर भाग निकला। रेस्टोरेंट संचालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपित कार से घसीटता हुआ नजर आ रहा है। मामले में पुलिस आरोपित कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। बर्रा-8 निवासी रंजीत सिंह का रामगोपाल चौराहे पर रेस्टोरेंट है। इसमें बेटा आदर्श कुमार भी सहयोग करता है। रंजीत ने बताया कि बुधवार देर रात आदर्श रेस्टोरेंट बंद कर बाहर खड़ा था। तभी मूलरूप से हमीरपुर के रमेडी मोहल्ला ईदगाह व वर्तमान में जरौली फेस-2 निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.