रंगदारी ना देने पर युवक को बेरहमी से पीटा
गाज़ियाबाद, जून 24 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी में रंगदारी ना देने पर युवक को घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी हिंमाशु का आरोप है कि कॉलोनी सोनू बीएसपी व गौरव साथियों के साथ स्मैक, गांजा व अवैध वसूली का काम करते है। उन्होने बताया कि वह मेरे से भी दो हजार रूपए प्रतिमाह देता आ रहा है। इस माह पांच रुपये कम दे दिए। इस बात से नाराज होकर दबंगों ने घर में घुसकर बेरहमी से पिटाई कर जमकर तोड़फोड़ की। लोगों को आता देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू बीएसपी ,गौरव गली नंबर चार भूपेंद्रपुरी कॉलोनी व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।......
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.