रंगदारी नहीं मिलने पर युवक को पीटकर किया घायल, केस
रांची, मई 25 -- रांची। हिंदपीढ़ी के रहने वाले मिनहाज अंसारी के साथ बदमाशों ने रविवार को रतन टॉकिज के पास मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। आरोपियों ने उनकी गाड़ी में रखे 48 हजार रुपए भी निकाल लिया। इस संबंध में मिनहाज ने मो कमरान समेत तीन के विरुद्ध लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मिनहाज ने पुलिस को बताया कि वह ड्रामा क्लब एंड बार में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रविवार को वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने उनसे रंगदारी की मांग की। इंकार करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.