रंगदारी नहीं मिलने पर गुमटी जलाने वाला गिरफ्तार
रांची, जून 2 -- रांची। सुखदेवनगर थाना पुलिस ने पहाड़ी मंदिर के पास गुमटी को आग के हवाले करने के नामजद आरोपियों में से एक सुशांत यादव को गिरफ्तार किया है। मामले में उसका सहोदर भाई विक्की यादव अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों भाई ने रंगदारी में चार हजार रुपये नहीं मिलने पर उमेश केसरी की गुमटी में पिछले 27 मई को आग लगा दी थी, जिससे उसमें रखा साज-शृंगार का 85 हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर नष्ट हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.