रंगदारी नहीं देने पर हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज
देवघर, जून 4 -- देवघर प्रतिनिधि। नगर के सलौनाटांड़ में रंगदारी मांगने, धारदार हथियार से हमला, मारपीट और लगातार धमकी देने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आशीष कुमार बरनवाल ने मोहल्ले के ही प्रेम महथा, उसकी पत्नी, पुत्री और पुत्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पक्ष पिछले कई वर्षों से उन्हें और परिवार को प्रताड़ित करता आ रहा है। आरोप है कि प्रेम महथा पूर्व में भी फरसा से जानलेवा हमला कर चुका है। 29 मई 2026 को आरोपी प्रेम महथा ने उसके पिता प्रेम शरण बरनवाल से कथित रूप से रंगदारी की मांग की थी। विरोध करने पर पिता पर फरसा से हमला कर दिया गया था। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 के माध्यम से पुलिस को दी गई थी। बावजूद आरोपी पक्ष का मनोबल कम नहीं हुआ और पुनः हमला कर दिया गया। प्राथमिकी के अनुसार 1 जून 2026 की दोपहर करीब 2:15 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.