बिहारशरीफ, मई 27 -- सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोहसराय थाना क्षेत्र के लोहगानी मोहल्ले के पास बुधवार को बदमाशों ने पीटकर शिक्षक को जख्मी कर दिया। जख्मी चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी प्रेमलोक कुमार का इलाज सदर अस्पताल में किया गया है। वे टिकुलीपर मोहल्ले में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते हैं और इकबालगंज प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रंगदारी नहीं देने पर मारपीट की गयी। उन्होंने बताया कि बुधवार को स्कूल से वापस घर लौट रहे थे। तभी लोहगानी मोहल्ले के बाद बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और रंगदारी मांगने लगे। यह भी पढ़ें- रंगदारी नहीं देने पर शिक्षक को पीटकर किया जख्मी उन्होंने कहा कि जो भी इस इलाके में मकान बनाता है, उन्हें एक लाख रुपये रंगदारी देनी पड़ती ...