रांची, मार्च 12 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बीस लाख रंगदारी नहीं देने पर बड़गाईं निवासी अताउर्रहमान और उनके 10 वर्षीय पुत्र के साथ बदमाशों ने मारपीट की। वाहन चढ़ाकर हत्या का भी प्रयास किया। पीड़ित ने सदर थाना में सलमान आजाद, मुंतजिर आलम, कैसर अहमद व फिरदौश अहमद पर केस किया है। पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम में वह अपने घर जा रहा था। तभी सलमान व मुंतजीर ने पिता-पुत्र पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, पर वह घर आ गए। तभी कैसर व फिरदौस ने घर से बुलाकर हमला कर दिया। इस बीच आरोपियों ने 20 लाख रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.