बलिया, अप्रैल 12 -- बलिया। रंगदारी नहीं देने पर शनिवार को दबंगों ने मुनीब को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर भेलाइ निवासी पारसनाथ यादव ने पुलिस को बताया है कि मैं बृजेश सिंह के हार्ववेस्टर मशीन पर मुनीब के रूप में कार्य करता हूं। शाम को ग्राम अठिलापुरा में हार्वेस्टर द्वारा गेहूं की कटाई कार्य कर रहा था। क्षेत्र के कुछ दंबग प्रवृर्ति के लोग पहले से ही मुझे और हार्वेस्टर मालिक पर दबाव बना रहे थे कि उनके गांव में हार्वेस्टर चलाने के लिये प्रतिदिन शाम को खर्चा के नाम पर पैसा देना पड़ेगा और उनके हिसाब से कटाई करने पड़ेगी। वह कई बार धमकाकर पैसा ले भी चुके थे और फिर पैसे की डिमांड कर रहे थे। नहीं देने पर संजय सिंह पुत्र शेषनाथ सिहं निलेश सिंह पु...