समस्तीपुर, मार्च 24 -- सरायरंजन। थाना क्षेत्र के गंगसारा गांव में रंगदारी की मांग पूरी नहीं करने पर एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसको लेकर घायल युवक के बयान पर सरायरंजन थाना एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में गंगसारा वार्ड 11 निवासी स्व. चंद्रशेखर सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि सोमवार को वह अपने बाइक से जा रहे थे। इस दौरान गांव के ही संजय कुमार सिंह एवं उनके पुत्र हरिओम कुमार उर्फ छोटू अचानक उनकी बाइक को रोका और 10 हजार की रंगदारी मांगी। इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। इसी क्रम में आरोपितों ने उनके गले से सोने की चेन व 5 हजार नकद लूट लिया। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें सरायरंजन सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.