देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के पटेल चौक अवस्थित एक गुमटी दुकान में रंगदारी को लेकर मारपीट और लूटपाट की गयी है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार राउत नगर वार्ड संख्या- 13 निवासी गणेश कुमार केशरी पटेल चौक पर नाश्ता और भोजन की गुमटी चलाता है। थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 28 मार्च की शाम करीब 3:30 बजे भूरा सिंह और छोटू नामक दो व्यक्ति दुकान पर पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे। दुकानदार द्वारा पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उनका सिर फट गया और खून निकलने लगा। उसके बाद आरोपियों ने दुकान के गल्ला से पैसे निकाल लिए और गुमटी में रखी कुर्सी-टेबल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने म...