पटना, अप्रैल 11 -- दीघा थाना क्षेत्र के दीघा नहर स्टैंड में 100 रुपया एजेंटी के रूप में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने टेम्पो चालक बिरजू कुमार के साथ मारपीट की और सिर फोड़ दिया। यह घटना बिरजू के साथ तीन अप्रैल को हुई। बिरजू कुमार के बयान पर सोनू कुमार, साहिल कुमार और हिमांशु राय के खिलाफ में दीघा थाने में केस दर्ज किया गया है। बिरजू ने पुलिस को बताया कि वह दीघा नहर स्टैंड से हाजीपुर, सोनपुर के लिए टेम्पो चलाता है। इस दौरान उससे एजेंटी के रूप में 100 रुपये मांगा गया। उन्होंने पैसे देने में असमर्थता जतायी तो सोनू व अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की और सिर फोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...