देवघर, मार्च 6 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में रंगदारी के रूप में शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर चाय दुकानदार के साथ मारपीट कर घायल करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। घटना को लेकर पीड़ित दिलीप कुमार यादव ने बताया कि गत एक मार्च को गांव के निरंजन कुमार यादव, राहुल कुमार यादव समेत पांच-छह अज्ञात लोग चाय दुकान पहुंचे। सभी ने शराब पीने के लिए रंगदारी के तौर पर रुपए की मांग की। जब उसने रुपए देने से इंकार किया तो आरोपितों ने दुकान से उठाकर प्रखंड कार्यालय की ओर ले गए और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपितों ने उसके पास से 4500 रुपए नकद भी छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की छा...