जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- आजादनगर के बागानशाही रोड नंबर 7 में रंगदारी नहीं देने पर एक चाय दुकानदार के साथ मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पीड़ित मो. नईम अंसारी के बड़े भाई ने बताया कि क्षेत्र का नौशाद नामक युवक, जो अक्सर नशे की हालत में रहता है, पिछले कई महीनों से दुकान पर आकर 100-200 रुपये की रंगदारी मांगता था। शुक्रवार सुबह भी जब नईम ने पैसे देने से इनकार किया तो नौशाद अपने 6-7 साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और तोड़फोड़ की। इस दौरान आरोपियों ने नईम अंसारी के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- चाय-नाश्ते की दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...