रंगदारी नहीं देने पर केले के पेड़ काटे
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- गायघाट। बेनीबाद थाना क्षेत्र के रामनगर में रंगदारी नहीं देने पर दबंगों ने केले के पेड़ काट दिए। विरोध करने पर मारपीट की। मामले को लेकर राकेश कुमार सिंह ने बेनीबाद थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही मनोज सिंह और बेटा अमित सिंह को आरोपित किया है। बताया कि बगीचा में लगे कई केले के पेड़ को जड़ से काट दिया। विरोध करने पर मारपीट की। तीन साल पहले आरोपितों द्वारा पत्नी पर जानलेवा हमला किया था। एक सप्ताह पहले भी आरोपितों ने 40 हरे पेड़ काट लिए थे। थाना में आवेदन देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई। यह भी पढ़ें- रंगदारी नहीं देने पर केले के पेड़ काटे बेनीबाद थानेदर राजकुमार गौतम ने बताया कि मामला भू विवाद से जुड़ा है। जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.