रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के घर के बाहर की फायरिंग
जमशेदपुर, मई 27 -- गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती में देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। अपराधियों ने कारोबारी राज कुमार शाह के घर के बाहर फायरिंग की। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने राज कुमार के घर के बाहर खोखा देखा और इसकी सूचना राजकुमार को दी। वहीं सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस भी घटना स्थल पहुंची और जांच शुरू की। मौके से तीन खोखा बरामद किया गया है। गोली घर के बाहर खड़ी एक कार में भी लगी है। जानकारी देते हुए राजकुमार ने बताया कि मंगलवार रात उन्हें एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम कुंडी बताया और 20 लाख रुपए रंगदारी की मांग की। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.