रंगदारी नहीं देने पर ऑटो चालक पर चाकू से हमला, गंभीर
देवघर, जून 4 -- देवघर प्रतिनिधि। नगर में रंगदारी नहीं देने पर एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल नगर के साकेत विहार निवासी 30 वर्षीय राजीव कुमार है। घायल ने बताया कि बुधवार को ऑटो से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचा रहा था। उसी दौरान एक सवारी को छोड़ने भारती होटल के समीप पहुंचा। वहां पहले से मौजूद चार युवकों ने रोक लिया और गाड़ी लगाने के नाम पर रुपए की मांग करने लगे। जब उसने रुपए देने से इंकार कर दिया तो सभी युवक आक्रोशित हो गए और गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- रंगदारी नहीं देने पर हमला, चार पर प्राथमिकी दर्ज आरोप है कि युवक ऑटो से खींचकर सड़क किनारे ले गये और बेरहमी से पिटाई की। उस दौरान एक युवक ने अपनी जेब से चाकू निकाल लिया और जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.