नई दिल्ली, जनवरी 15 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। बुराड़ी इलाके में बुधवार देर रात उत्तरी जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर्स को पकड़ा है। इसमें एक नाबालिग भी शमिल है। मुठभेड़ के दौरान एक शूटर के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही को भी गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से वह बच गया। गिरफ्तार दोनों शूटर्स पश्चिम विहार स्थित आरके फिटनेस जिम और वेस्ट विनोद नगर के एक कारोबारी पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की वारदात में शामिल थे। इन दोनों वारदातों की जिम्मेदारी विदेश में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। दोनों ही आरोपी बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं। स्पेशल कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर रविंद्र यादव ने बताया कि रंगदारी के लिए की गई गोलीबारी की दोनों घटनाओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.