मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- गायघाट, एक संवाददाता। गायघाट के कमरथू में रंगदारी नहीं देने पर एक व्यक्ति पर दो लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर किया गया। घायल मुकेश कुमार सिंह ने गायघाट थाने में आवेदन देकर न्याय एवं सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया गया कि मुकेश सिंह मंगलवार को अपने घर पर छठ घाट का निर्माण कर रहा था। तभी गांव का ही अविनाश कुमार ने नशे की हालत में दो सौ रुपए की रंगदारी मांगी। नहीं देने पर गाली-गलौज करते हुए लौट गया। कुछ देर बाद अविनाश अपने साथी इन्द्रजीत कुमार उर्फ घंटू के साथ आया और धारदार हथियार से मुकेश के सिर पर ताबरतोड़ वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे सीएचसी गायघाट भेजा गया। वहां से मेडिकल रेफर किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.