रंगदारी के मामले में न्यायालय ने चेयरमैन प्रतिनिधि को किया तलब
कन्नौज, अप्रैल 29 -- तिर्वा, संवाददाता। नगर पंचायत तिर्वा के चेयरमैन प्रतिनिधि को जबरन कब्जा करने तथा रंगदारी मांगने के मामले में न्यायालय ने तलब किया है। कोर्ट ने जारी किए नोटिस में समय से कन्नौज न्यायालय में उपस्थित होने को कहा है। हाजिर न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। तहसील के निकट स्थित संगम सिटी के मालिक कृष्ण कुमार ने मो0मुअज्जम, तिर्वा चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, प्रमोद राजपूत, नीरज राजपूत, लालू राजपूत एवं सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उक्त लोगों ने संगम सिटी में घुसकर जबरन कब्जा कर लिया। साथ ही रंगदारी की भी मांग कर रहे हैं। उक्त मामले में कोर्ट ने सभी को आरोपी मानते हुए तजब किया है। चेयरमैन प्रतिनिधि को रंगदारी के मामले में तय समय पर न्यायालय में हाजिर होने का आदेश दिया है। समय से हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.