मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- पुलिस के ऑपरेशन क न्विक्शन अभियान के अन्तर्गत रंगदारी के आरोपी को एफटीसी कोर्ट 2 ने पांच साल 8 माह की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार वर्ष 2016 में आरोपी मोहन प्रधान निवासी गांव केरला थाना गंगोह पर रंगदारी मांगने व पडयंत्र रचने का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले की सुनवाई एफटीसी कोर्ट नम्बर 2 में हुई। कोर्ट ने आरोपी के जुर्म स्वीकार करने पर जेल में बिताई गयी अवधि 5 साल 8 माह का कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस 4 हजार का जुर्माना भी लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.