रंगदारी केस में बरी होने पर भी आसान नहीं अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू की रिहाई
बरेली, नवम्बर 8 -- कोलकाता के होटल व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी अंडरवर्ल्ड डॉन ओमप्रकाश श्रीवास्तव उर्फ बबलू श्रीवास्तव को सीबीआई कोर्ट ने बरी कर दिया है लेकिन उसकी रिहाई का रास्ता अभी भी आसान नहीं है। फिलहाल बबलू श्रीवास्तव केंद्रीय कारागार, इज्जतनगर में कस्टम कलक्टर की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव 31 जनवरी 1997 से 11 जून 1999 तक नैनी जेल में बंद रहा था। इसी दौरान 14 दिसंबर 1998 को धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसके मोबाइल का प्रयोग बबलू ने आपराधिक गतिविधि अंजाम दी थी। इस प्रकरण को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने 24 फरवरी 1999 को मुकदमा दर्ज करते हुए धीरेंद्र श्रीवास्तव के मामले की जांच शुरू की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.