रांची, अप्रैल 2 -- रांची, संवाददाता। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट ने संज्ञान लिया। जांच अधिकारी ने प्रिंस के रिश्तेदार रोजी परवीन, नियाज अली और मो. मुर्शिद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसमें प्रिंस का नाम नहीं है। हालांकि आगे की जांच जारी रखी गई है। आगे की सुनवाई के लिए मामले को सेशन कोर्ट भेजा गया है। यहां 16 अप्रैल को सुनवाई होगी। रंगदारी मामले में लालपुर निवासी कृष्ण गोपालका ने 16 सितंबर 2025 को थाना में केस किया था। आरोप है कि कृष्ण को दुबई के प्रिंस के नाम से व्हाट्सऐप कॉल और वॉयस मैसेज भेजकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर सूचक और उसके बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी। उसके घर और दफ्तर के वीडियो बनाकर गोलीबारी के वीडियो भी भेजे गए थे। नंबर ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.