प्रयागराज, जून 17 -- अल्लापुर निवासी एक युवक से पहले दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। इसके बाद उस पर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि बेहोशी हालत में मिले युवक की चेन, अंगूठी, नकदी और मोबाइल फोन भी गायब थे। युवक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ जॉर्जटाउन थाने में हत्या के प्रयास और लूट आदि की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। अल्लापुर के सर्वोदय नगर निवासी स्वाती तिवारी की तहरीर के अनुसार उनके पति प्रियव्रत तिवारी ने उन्हें बताया था कि कुछ लोग उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं और रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि रंगदारी मांगने के दो दिन बाद उन पर हमला कर दिया गया। वह लहूलुहान और बेहोशी की हालत में कंपनीबाग के गेट नंबर पांच के पास मिले। वहीं उनकी कार भी थी। स्वाती के मुताबिक उनके प्रियव्रत के सिर, जबड़े, कान, हाथ...