खगडि़या, मार्च 26 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि खगड़िया-माड़र रोड में बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों ने बालु लदा गाड़ी के चालक से रंगदारी मांगने पर विरोध किया तो चालक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी पहचान नगर थाना क्षेत्र के बलुआही निवासी विपीन कुमार के रूप में की गई। घायल ने बताया कि माड़र में बालू लेकर जा रहे थे। वहीं बीच में ही कुछ अज्ञात लोगों ने रोक कर रंगदारी मांगने लगा। जिसका विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल चालक का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.