रंगदारी कांड के खुलासे पर पुलिस टीम सम्मानित
औरैया, मई 23 -- दिबियापुर, संवाददाता। स्थानीय सर्राफा व्यापारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले का त्वरित खुलासा करने पर दिबियापुर पुलिस टीम को व्यापारियों ने सम्मानित किया। पुलिस द्वारा घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने से व्यापारियों में खुशी का माहौल रहा। भगवतीगंज स्थित पप्पू भईया घनश्याम भईया ज्वेलर्स शोरूम पर शुक्रवार देर शाम आयोजित सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी औरैया अशोक सिंह, दिबियापुर थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्र सहित पूरी पुलिस टीम का फूल-मालाओं, पटका और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
व्यापारी सुरक्षा का विश्वास व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजा भईया सोनी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.