रंगदारी और मारपीट मामले में माफी मांगने के बाद छूटे युवक
धनबाद, मई 12 -- जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह में रविवार देर रात एक चर्चित कोयला कारोबारी के रिश्तेदार के साथ रंगदारी मांगने और मारपीट का मामला सामने आया। घटना उस वक्त हुई जब कारोबारी के रिश्तेदार अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। डिगवाडीह सुपरवाइजर फ्लैट के समीप करीब आधा दर्जन नशे में धुत युवकों ने उनकी गाड़ी रोक दी और कोयले के ट्रकों के परिचालन के बदले रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर युवकों ने कारोबारी के रिश्तेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल जबकि अन्य भागने में सफल रहे। घटना के बाद कारोबारी के समर्थन में बड़ी संख्या में बरारी क्षेत्र के लोग थाने पहुंच गए थे। सोमवार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.