लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ। बीकेटी के कोटवा निवासी प्रभाकर तिवारी को फोन पर गाली-गलौज, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोटवा निवासी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 29 जून की शाम 4:26 बजे उनके मोबाइल पर शिवांश शर्मा के नंबर से फोन आया। आरोप है कि फोन उठाते ही शिवांश उन्हें गालियां देने लगा और रुपये घर न पहुंचाने पर जान से मारने की धमकी दी।------कुत्ते के काटने पर शिकायत पर धमकायालखनऊ। गोमतीनगर विरामखंड में पालतू कुत्ते ने 81 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। विरोध करने पर कुत्ते के मालिक ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। विरामखंड निवासी राम नवल यादव ने बताया कि 28 जून की रात वह भोजन करने के बाद वह अपने घर के सामने टह...