कटिहार, मार्च 6 -- प्राणपुर,संवाद सूत्र रोशना पुलिस ने पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर मारपीट कांड के मुख्य आरोपी बाबूपुर गांव निवासी छोटू यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा। विदित हो कि सात फरवरी को लाभा रेलवे पुल निर्माण के ठेकेदार बंगाल के हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के तालग्राम हाट निवासी मसरेकुल आलम उर्फ रिंटू ने रोशना थाना में छोटू यादव पर पिस्टल दिखाकर रंगदारी मांगने एवं नही देने पर मारपीट करने को लेकर मामला दर्ज कराया था। रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि रंगदारी और मारपीट का मुख्य आरोपी छोटू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.