देवघर, मार्च 7 -- देवघर,प्रतिनिधि नगर के लक्ष्मीपुर चौक पर 1 मार्च की रात 8:30 बजे हथियारों से लैस गिरोह के सदस्यों ने अनुभव खवाड़े पर जानलेवा हमला व रंगदारी मांगने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित ने आठ नामजद व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। अनुभव ने जिक्र किया है कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी 6-7 मोटरसाइकिल पर सवार सोनु नरौने उर्फ अनुभव नरौने, मणिशंकर पंडित उर्फ मोनु पंडित, रोशन झा, रवि खवाड़े, विकास पलिवार उर्फ भाखड़, छोटु शृंगारी, सौरव पलिवार और अंकुश वात्सायन हाथों में लाठी, रॉड, पंच डंडा और हंटा लिए पहुंचे। सोनु नरौने और रोशन झा के पास पिस्तौल थी। सभी एकमत होकर गाली-ग्लौज कर पिस्तौल लहराने लगे। डर के कारण वह दौड़कर घर घुसकर गेट बंद कर लिया। आरोप है कि आरोपियों ने घर का गेट तोड़ने का प्रयास किया। सभी ने गोली...