प्रयागराज, मई 2 -- सांस्कृतिक संस्था कलरव की ओर से शनिवार को रंगकर्मी राजेन्द्र तिवारी की स्मृति में मुट्ठीगंज में गोष्ठी हुई। पं. राकेश मालवीय मुस्कान ने राजेन्द्र के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डाला और काव्य पाठ किया। दिलीप कुमार तिवारी एडवोकेट ने अपने पिता से जुड़े संस्मरण साझा किए। सुधीर कुमार तिवारी, विजय कुमार पांडेय, रंजन पांडेय, मुकेश कुमार तिवारी, संकल्प तिवारी, शुभंकर तिवारी, प्रांशु यादव, रितु तिवारी, उषा तिवारी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...