बोकारो, फरवरी 27 -- अत्यंत हर्षोल्लास, आत्मीयता और सांस्कृतिक गरिमा के साथ गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, बोकारो के प्रांगण में होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। भाई नंदलालजी सभागार में भव्य कार्यक्रम ने समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं उपस्थित जनों के हृदय को आनंद और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय-प्रार्थना से हुआ, जिससे संपूर्ण सभागार आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा। तत्पश्चात् शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा होली के पारंपरिक एवं लोकगीतों जैसे रंग बरसे, होली खेले रघुवीरा, आज बिरज में होली रे रसिया आदि पर समूह-नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं। शिक्षक-शिक्षिकाएँ आकर्षक एथनिक परिधानों में सुसज्जित होकर अबीर-गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी। वातावरण को प्रेम, सौहार्द और समरसता के रंगों से सराबोर कर दिया। विद्यालय के प्राचार्य अभिषेक कुमार न...