रिषिकेष, मार्च 1 -- होली पर्व को लेकर शहर में रविवार को खूब उल्लास दिखा। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें स्थानीय लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया। शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। रंगों से सराबोर लोगों ने प्रेम और सौहार्द के पर्व को सुरक्षित मनाने की भी अपील की। ऋषिकेश प्रेस क्लब की ओर से दून मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और विधायक प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों को सामाजिक सौहार्द के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि रंगों का पर्व प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। प्रेस क्लब के हर वर्ष आयोजन को भी उन्होंने सराहा। वहीं, कलाकारों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

हिंदी हि...